ईरान की संसद में राष्ट्रीय सुरक्षा और विदेश नीति समिति के अध्यक्ष ने कहा है कि अगर इस्राईल ने ईरान पर सैन्य आक्रमण की मूर्खता की तो उसे मूंह तोड़ जवाब का सामना करने पड़ेगा और यह क़दम उसे उसके विनाश की ओर ले जाएगा।शनिवार को अलाउद्दीन बुरुजर्दी ने उल्लेख किया कि ज़ायोनी शासन क्षेत्र में अमरीकी वर्चस्ववादी नीतियों का प्रतिनिधित्व कर रहा है।उन्होंने कहा कि यद्यपि ज़ायोनी लॉबी का अमरीकी प्रशासन पर बहुत अधिक प्रभाव है किन्तु अमरीका से अलग ज़ायोनी शासन की ख़ुद की कोई शक्ति नहीं है।ईरान की संसद में राष्ट्रीय सुरक्षा और विदेश नीति समिति के अध्यक्ष ने कहा कि विश्व में चौथी शक्तिशाली सैन्य शक्ति का दावा करने बावजूद ज़ायोनी शासन क्षेत्र में एक शक्तिहीन शासन है जिसकी क्षेत्रीय शक्ति समीकरण में कोई भूमिका नहीं है।उन्होंने कहा कि सवाल यह है कि जो शासन छापा मार गुटों तथा लेबनान के हिज़बुल्लाह जैसे राजनैतिक-सैन्य संगठन, फ़िलिस्तीन के जेहादे इस्लामी एवं हमास को पराजित करने की शक्ति नहीं रखता वह इस्लामी गणतंत्र ईरान जैसे शक्तिशाली देश का सामना कैसे कर सकता है।
22 मार्च 2013 - 19:30
समाचार कोड: 402414
ईरान की संसद में राष्ट्रीय सुरक्षा और विदेश नीति समिति के अध्यक्ष ने कहा है कि अगर इस्राईल ने ईरान पर सैन्य आक्रमण की मूर्खता की तो उसे मूंह तोड़ जवाब का सामना करने पड़ेगा और यह क़दम उसे उसके विनाश की ओर ले जाएगा.......